Desh Duniya Samachar

पायलट बनाने का झांसा देने वाला धराया”,”पायलट बनाने का सपना दिखाकर बोकारो में साढ़े 12 लाख की ठगी करने वाले ठग गोविंद सिंह राठी को सिटी पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा से बोकारो लाने के बाद आरोपी को कोर्ट ….

पायलट बनाने का झांसा देने वाला धराया”,”पायलट बनाने का सपना दिखाकर बोकारो में साढ़े 12 लाख की ठगी करने वाले ठग गोविंद सिंह राठी को सिटी पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा से बोकारो लाने के बाद आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बोकारो के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर एके चौधरी ने सिटी थाने में इस ठगी से संबंधित कांड दर्ज किया था। कांड के अनुसंधानक गणेश पासवान ने अकेले दम पर हरियाणा जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर बोकारो लाया। सिटी डीएसपी अजय कुमार ने इसकी जानकारी दी। कहा कि डॉक्टर के पुत्र का आरोपी से दोस्तों के माध्यम से परिचय हुआ था। परिचय के क्रम में आरोपी ने अपने को बीएसएफ का लैफ्टिनेंट कमांडर बताया। ठगी की तैयार रणनीति के तहत हवा में उड़ने का सपना दिखाया। कहा कि साढ़े 12 लाख रुपए में पायलट बना देगा। ठग के झांसे में आकर आरोपी को चेक के माध्यम से साढ़े 12 लाख रुपए दिए गए। लेकिन समय बीतता गया, पायलट बनने का सपना टूटने लगा। समझ में आ गया कि ठगी का शिकार हो चुके। दबाव बनाने पर आरोपी ने 5 लाख लौटाया। लेकिन बचे हुए साढ़े 7 लाख लौटाने से इंकार कर दिया। दर्जनों ठगी व जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार: बोकारो। जमीन व प्लाट देने के नाम पर दर्जनों ठगी व जालसाजी का आरोपी चंद्रदीप कुमार साव को सिटी पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर 1 सी. स्थित आवास संख्या 645 में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बोकारो व्यवहार न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी किया गया है। उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सिटी डीएसपी अजय कुमार के अनुसार आरोपी ने सरकारी व गैर सरकारी जमीन का जाली कागजात बनाकर जमीन के नाम पर ठगी का काम किया है। उसके खिलाफ विभिन्न थानो में ठगी के दर्जनो कांड दर्ज हैं। वारंट की बोकारो पुलिस को लगातार तलाश थी। सेक्टर 1 के उक्त आवास में कई महिनों से छुपकर बैठा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। ठगी के शिकार लोगों को अदालत से राहत मिलेगी। लाल वारंटी गया जेलबोकारो। बीएस सिटी पुलिस ने लाल वारंटी उदय सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी बीएसएल एलएच के आवास संख्या 95 से की गई है। बोकारो व्यवहार न्यायालय से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। सिटी पुलिस के लिए मंगलवार सफलता भरा दिन सावित हुआ। ठगी व जालसाजी के मामले में तीन गिरफ्तारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts